• 9431822976
  • sp-jehanabad-bih@nic.in
हिंदी

शिवहर जिला बिहार के अड़तीस जिलों में से एक है, जिसका मुख्यालय शिवहर शहर में है। यह तिरहुत प्रमंडल का एक जिला है। इसकी आबादी 656,916 (2011 के अनुसार) है। शिवहर अपनी हरियाली और साफ-सफाई के लिए जाना जाता है। शिवहर जिले का क्षेत्रफल 349 वर्ग किलोमीटर है। यह उत्तर और पूर्व सीतामढ़ी, पश्चिम पूर्वी चंपारण और दक्षिण मुजफ्फरपुर से तीन जिलों द्वारा सीमाबद्ध है। इस जिले के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है।

शिवहर जिला पुलिस जिले में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखता है। शिवहर जिला में नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए कुल 9 पुलिस थानों को स्थापित किया गया है। किसी भी समस्या की स्थिति में कोई आसानी से सहायता के लिए नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुंच सकता है या संपर्क कर सकता है। शिवहर पुलिस के आधिकारिक वेबसाइट (https://sheoharpolice.bihar.gov.in/) पर या शिवहर पुलिस एप्प डाउनलोड कर कई प्रकार की ऑनलाइन सेवायें प्राप्त की जा सकती हैं। धन्यवाद । आपकी सेवा में सदैव तत्पर, टीम शिवहर पुलिस।

More